राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Date : 04-Nov-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन नैनीताल में स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को पदक और उपाधियाँ प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह नीम करोली बाबा के कैंची धाम आश्रम में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगी। मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए वे दोपहर 12 बजे के बाद ही मंदिर आएँ।

इससे पहले, राष्ट्रपति ने कल नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जैसे राष्ट्रपति भवन स्वतंत्र भारत के गणतंत्र का प्रतीक है, वैसे ही राजभवन राज्य स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड की निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राज्य आने वाले समय में विकास और समृद्धि की नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement