केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दोहा में विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दोहा में विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

Date : 04-Nov-2025

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया आज से इस महीने की 6 तारीख तक दोहा, कतर में आयोजित होने वाले द्वितीय विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन (WSSD-2) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

शिखर सम्मेलन में मंत्री मंडाविया सामाजिक न्याय के लिए वैश्विक गठबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की मंत्रिस्तरीय वार्ता में भारत के समावेशी और समतामूलक विकास दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे सामाजिक विकास के तीन स्तंभों को मजबूत करने पर आयोजित उच्च-स्तरीय गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करेंगे और समावेशी एवं डिजिटल रूप से सक्षम विकास की दिशा में भारत की परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रकाश डालेंगे।

मंत्री इस दौरान कतर, रोमानिया, मॉरीशस और यूरोपीय संघ के मंत्रियों के साथ-साथ ILO के महानिदेशक और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और भारतीय व्यापार एवं व्यावसायिक परिषद (IBPC) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement