छत्तीसगढ़ : बिलासपुर रेल हादसा- जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन की मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर रेल हादसा- जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन की मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना

Date : 04-Nov-2025

कोरबा/जांजगीर चांपा, 4 नवंबर ।बिलासपुर जिले में हुए रेल हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल के नेतृत्व में मेडिकल टीम को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए बिलासपुर रवाना किया गया है।

कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन लगातार बिलासपुर जिला प्रशासन के संपर्क में है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल या प्रभावित यात्रियों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement