प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं

Date : 05-Nov-2025

 नई दिल्ली, 5 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि देश के अपने सभी परिवारजनों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर हर किसी के लिए सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। पावन स्नान, दान-पुण्य, आरती और पूजन से जुड़ी हमारी यह पवित्र परंपरा सबके जीवन को प्रकाशित करे।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement