केंद्र सरकार ने सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी दी है : प्रियंका गांधी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केंद्र सरकार ने सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी दी है : प्रियंका गांधी

Date : 05-Nov-2025

 पटना, 5 नवंबर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और आपको एक संविधान दिया। आपके हाथों में शक्ति दी की आप सरकार बनाएं। आज वही अधिकार आपसे छीना जा रहा है। केंद्र सरकार ने सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी दी है।

प्रियंका गाधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाइए ताकि हालात बदल सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आम लोगों की समस्याओं से इतर इस बात की फिक्र ज्यादा है कि कांग्रेस के पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं है। उन्होंने कहा कि आप खुद मंच पर अकेले खड़े हैं नीतीश आपके साथ नहीं खड़े हैं। बिहार की सरकार दिल्ली से चल रही है। सभी निर्णय मोदी ले रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि माताएं बहनों की कोई सहायता नहीं करता। चुनाव के पहले जब 10 हजार दिए गए तो सवाल बनता है कि आखिर 20 सालों से यह सहायता क्यों नहीं मिली। प्रत्येक महिला सरकार की नियत समझती है। उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि आप ही के पैसे आप ही को देकर कौन सा एहसान कर रहे हैं। देश की संपत्ति बड़े व्यापारियों को दे दिए गए लेकिन किसानों का ऋण माफ नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि सभी कंपनी गुजरात जा रही है। सारा काम गुजरात जा रहा है। जब चुनाव आता है यह जनता को एक दूसरे से लड़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि सभी को समझने और परखने की जरूरत है। देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाएं। महागठबंधन आपके लिए देश के लिए कार्य करना चाहता है। राहुल गांधी ने वोट चोरी के लिए यात्रा निकाली, ताकि आपको अधिकार मिले। भाजपा वाले नहीं चाहते कि सामाजिक लड़ाई लड़ी जाए। सभी जातियों को सम्मान और रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने सभी से महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने की अपील की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement