बिहार में मतदान को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री की अपील- जिम्मेदारी और जागरूकता से मताधिकार का उपयोग करें | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बिहार में मतदान को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री की अपील- जिम्मेदारी और जागरूकता से मताधिकार का उपयोग करें

Date : 06-Nov-2025

 जयपुर, 6 नवंबर । राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिहार की जनता से गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

मुख्‍यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा कि बिहार में आज लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण प्रारंभ हुआ है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह, जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करें। इस अवसर पर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! पहले मतदान, फिर जलपान!

उल्‍लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के 18 जिलों में मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। इस चुनाव में 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है और 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement