वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर रेल मंत्री ने किया सामूहिक गायन, देशभर के रेल जोनों में गूंजा राष्ट्रगीत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर रेल मंत्री ने किया सामूहिक गायन, देशभर के रेल जोनों में गूंजा राष्ट्रगीत

Date : 07-Nov-2025

नई दिल्ली, 07 नवंबर। राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के रेल भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक गायन किया। इड़के तहत पूरे देश के रेलवे जोनों और मंडलों में भी इसी तरह के आयोजन हुए। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस अवसर पर देश के विभिन्न रेलवे जोनों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर महाप्रबंधक विजय कुमार की उपस्थिति में वंदे मातरम् का भव्य आयोजन हुआ, वहीं हैदराबाद स्थित रेल निलयम में दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् का पूर्ण संस्करण सामूहिक रूप से गाया गया, जो संस्कृति मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम से लाइव जुड़ा था। इसके बाद रेल भवन में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।

इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् बीते 150 वर्षों से भारत की चेतना का उद्घोष रहा है। यह राष्ट्रगीत स्वतंत्रता संग्राम के समय से देशभक्ति, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक रहा है। रेलवे मंत्रालय के इन आयोजनों ने भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय भावना को फिर से जीवंत कर दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement