लाल किला कार विस्फोट के घायलों से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लाल किला कार विस्फोट के घायलों से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Date : 11-Nov-2025

 नई दिल्ली, 10 नवंबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार देर रात लोक नायक अस्पताल में लाल किला कार विस्फोट में घायल मरीजों से मिले। उन्होंने यहां घायल का हाल जाना और डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि एलएनजेपी अस्पताल जाकर हादसे में घायल नागरिकों से मुलाकात की, उनकी स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तुरंत और पूरी तत्परता के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने लाल किले की घटना को अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक बताया है। उन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement