बिहार विधानसभा चुनाव, दूसरा चरण, दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बिहार विधानसभा चुनाव, दूसरा चरण, दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान

Date : 11-Nov-2025

पटना, 11 नवंबर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण जारी है। राज्य के 122 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान कर रहे हैं।निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान

अररिया 59.80 प्रतिशत अरवल 58.26 प्रतिशत औरंगाबाद 60.59 प्रतिशत कटिहार 63.80 प्रतिशत किशनगंज 66.10 प्रतिशत कैमूर (भभुआ) 62.26 प्रतिशत गया 62.74 प्रतिशत जमुई 63.33 प्रतिशत जहानाबाद 58.72 प्रतिशत नवादा 53.17 प्रतिशत पश्चिम चम्पारण 61.99 प्रतिशत पूर्णियां 64.22 प्रतिशत पूर्वी चम्पारण 61.92 प्रतिशत बांका 63.03 प्रतिशत भागलपुर 58.37 प्रतिशत मधुबनी 55.53 प्रतिशत रोहतास 55.92 प्रतिशत शिवहर 61.85 प्रतिशत सीतामढ़ी 58.32 प्रतिशत और सुपौल 62.06 प्रतिशत की सूचना है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण जारी है। राज्य के 122 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

दूसरे चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें से 5,28,954 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,95,44,041 है, जबकि महिला मतदाता 1,74,68,572 हैं। वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement