सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली धमाके के प्रत्येक अपराधी की तलाश करने का निर्देश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली धमाके के प्रत्येक अपराधी की तलाश करने का निर्देश

Date : 11-Nov-2025

नई दिल्ली, 11 नवंबर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली धमाके के पीछे प्रत्येक अपराधी की तलाश करने का निर्देश दिया गया है।

गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में उनके आवास पर दिल्ली धमाके को लेकर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनआईए के महानिदेशक मौजूद थे, जबकि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

गृहमंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली कार धमाके पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक दोषी की तलाश करने के निर्देश दिए। इस कृत्य में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा।”

सूत्रों ने बताया कि बैठक में जांच की प्रारंभिक प्रगति और धमाके के संभावित आतंकी कोण पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिससे दस लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। धमाके में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement