राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में हुईं शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में हुईं शामिल

Date : 12-Nov-2025

नई दिल्ली, 12 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंसाल्वेस लोरेन्सो के आमंत्रण पर अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में भाग लिया।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, मंगलवार को लुआंडा स्थित प्राकादारेपुब्लिका में हुए इस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति लोरेन्सो के साथ मिलकर अंगोला की समृद्ध सैन्य और सांस्कृतिक परंपराओं की रंगारंग झलक देखी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रनिर्माण में अंगोला के ऐतिहासिक योगदान को भी सम्मानित किया गया। अफ्रीका के अपने दो देशों के राजकीय दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रपति मुर्मु मंगलवार को बोत्सवाना की राजधानी गबोरोन पहुंचीं। यह किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की बोत्सवाना को की जाने वाली पहली राजकीय यात्रा है।

राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर बोत्सवाना के राष्ट्रपति एडवोकेट डूमा गिडियॉन बोकॉ ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement