बिहार चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में जीत की ओर एनडीए, भाजपा मुख्यालय में उत्सव का माहौल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बिहार चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में जीत की ओर एनडीए, भाजपा मुख्यालय में उत्सव का माहौल

Date : 14-Nov-2025

 
नई दिल्ली, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती लगातार जारी है। इसके शुरुवाती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जीत की ओर अग्रसर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। परिणाम की गहमागहमी के बीच मुख्यालय में बिहार के पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू फैल रही है, यहां कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए गरम-गरम सत्तू पराठा और जलेबी बनाई जा रही है।

कैटरर ने बताया कि जलेबी, सत्तू के पराठे, बैंगन का चोखा तैयार किया जा रहा है। लिट्टी-चोखा की भी तैयारी है।

इस बीच भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों पर कहा कि "कई राउंड की गिनती हो गई है, उसमें साफ दिख रहा है कि हम भारी बहुमत से आगे हैं। हम लोग जीत रहे हैं और सरकार बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है और इसी भरोसे का नतीजा है कि हम सरकार बना रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। रुझानों में एनडीए को 150 से ज्यादा सीटें आती दिखाई दे रही है। दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement