सीबीआई ने आईटीडीसी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सीबीआई ने आईटीडीसी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Date : 14-Nov-2025

नई दिल्ली, 14 नवंबर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली स्थित इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आईटीडीसी) के इंजीनियरिंग एवं वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश महाजन और सहायक प्रबंधक सतीश कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

सीबीआई के अनुसार, आरोप है कि उन्होंने लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत ली। सीबीआई ने बताया कि एजेंसी ने इस मामले को 12 नवंबर को दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया था कि सहायक प्रबंधक ने लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद 40 हजार रुपये पर सहमति बनी। सीबीआई ने उसी दिन जाल बिछाकर दोनों आरोपितों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपितों के खिलाफ जांच जारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement