तेलंगाना जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत की दर्ज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तेलंगाना जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत की दर्ज

Date : 14-Nov-2025

हैदराबाद, 14 नवंबर । तेलंगाना जुबली हिल्स के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस केउम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने अपने निकटतम उम्मीदवार भारत राष्ट्र समिति के मंगती सुनीता को 24,729 मतोंसे हरायाहै। इस उपचुनाव में भाजपा की जमानत जब्त हो गई। परिणाम आने के बाद बीआरएस पार्टी की उम्मीदवार ने धांधली का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक चुनाव बताया।

शुक्रवार को मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस ने हर राउंड में बढ़त हासिल की। चुनाव आयोग की वेबसाअट के अनुसार ​​इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नवीन यादव ने 24,658 वोटों से बीआरएस पार्टी की उम्मीदवार मगंती सुनीता को हरा दिया। चुनाव में बीआरएस उम्मीदवार सुनीता को 74259 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार दीपक रेड्डी को 17061 ही मिले।

चुनाव हारने के बाद बीआरएस पार्टी की उम्मीदवार सुनीता ने आरोप लगाया कि जुबली हिल्स का चुनाव लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक तरीके से हुआ। सुनीता ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर लोगों को डराने-धमकाने और वोट देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष उपचुनाव कराने में विफल रहा है। कांग्रेस जीती नही है बल्कि वह नैतिक रूप से चुनाव हारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement