ईडी ने अनिल अंबानी की वर्चुअल उपस्थिति के अनुरोध को किया खारिज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ईडी ने अनिल अंबानी की वर्चुअल उपस्थिति के अनुरोध को किया खारिज

Date : 14-Nov-2025

नई दिल्‍ली, 14 नवंबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस एडीएजी समूह के अध्यक्ष अनिल डी. अंबानी के पूछताछ के लिए वर्चुअल मोड के जरिए उपस्थित होने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। अंबानी को आज पूछताछ के लिए तलब किया गया था, लेकिन वह व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी दूसरे दौर की पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में उपस्थित होने में विफल रहे। केंद्रीय जांच एजेंसी उन्हें वर्चुअल उपस्थिति की अनुमति नहीं दी, जबकि कारोबारी अनिल अंबानी ने ऑनलाइन पूछताछ कार्यवाही में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए एक ई-मेल भेजा था।

कारोबारी अनिल अंबानी (66) के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी को पत्र लिखकर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही जांच में ‘पूर्ण सहयोग’ का आश्वासन दिया है। अनिल अंबानी ने कहा कि वह वर्चुअल माध्यम से पेश होने के लिए तैयार हैं और सभी मामलों में ईडी के साथ पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह समन धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत किसी जांच के बजाय विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की जांच से संबंधित है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement