बिहार चुनाव : 243 में से 203 सीट पर राजग आगे, 39 सीट पर विजयी | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

बिहार चुनाव : 243 में से 203 सीट पर राजग आगे, 39 सीट पर विजयी

Date : 14-Nov-2025

पटना, 14 नवम्बर । बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भारी जीत की ओर तेजी से बढ़ता दिख रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार पांचवीं बार सत्ता में आने के लिए तैयार दिख रहे हैं। बिहार की 243 में से 203 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगे है, जबकि 39 सीट पर विजयी हो चुकी है। 34 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि पांच सीटों पर पर जीत मिली है।

निर्वाचन आयोग की अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, शाम चार बजे तक बिहार की मसौढ़ी सीट से जदयू उम्मीदवार अरुण मांझी 7643 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने राजद उम्मीदवार रेखा देवी को हराया है। बरुराज सीट से भाजपा के अरुण कुमार सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी के राकेश कुमार को 29052 मतों से मात दी है। लौरिया से भाजपा के विनय बिहारी 26966 मतों से जीते है। भारतीय जनता पार्टी ने मधुबन की सीट भी अपने नाम कर ली है, यहां पार्टी उम्मीदवार राणा रणधीर ने राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी संध्या रानी को 5 हजार 492 मतों से हराया। रणधीर को कुल 86 हजार 2 वोट मिले थे। इस सीट पर तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के विजय कुमार कुशवाह रहे।

साहिबगंज से भाजपा के राजू कुमार सिंह 13522 मतों से जीते हैं। बिहार की अलौली सीट से जनता दल यूनाइटेड के राम चंद्र सादा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 35 हजार 732 मतों के भारी अंतर से राष्ट्रीय जनता दल के रामवृक्ष सादा को हराया। हरनौत सीट से जदयू के हरि नारायण सिंह 48335 वोटों से जीते हैं, बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी 2882 मतों से जीतीं। बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक मोकामा से जदयू के अनंत सिंह करीब 28206 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं।

जनता दल यूनाइटेड उम्मीदवार महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने 38 हजार 586 मतों से वाम नेता रंजीत कुमार राम को मात दी है। यहां उन्हें 1 लाख 18 हजार 162 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार राम बालक पासवान रहे। राजद के गढ़ कहे जाने वाले राघोपुर सीट से मैदान में उतरे तेजस्वी यादव 26वें दौर की मतगणना के बाद 13367 मतों से आगे चल रहे हैं।

इस बार चुनाव में दो स्टार भी उतरे हैं। एक ओर जहां भाजपा ने अलीनगर से मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर को टिकट दिया था, वहीं, राजद ने अभिनेता खेसारी लाल यादव को छपरा से मैदान में उतारा था। फिलहाल, मैथिली 4 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं। यहां दूसरे स्थान पर राजद के विनोद मिश्रा हैं। खेसारी लाल 2 हजार 368 वोट से पीछे चल रहे हैं।

राजग गठबंधन- 203 सीटों पर आगे

भाजपा- 92 में 20 सीट भाजपा जीत गई है।जदयू- 83 में 11 सीट जीत गई है ।लोजपा-आर-19 में से एक पर जीत दर्ज की है।हम-05 पर आगेरालोमा- 4 आगे

महागठबंधन- 33 सीटों पर आगेराजद- 22 में से चार सीट पर जीत गई है। वाम दल - 3 पर आगे कांग्रेस-05 पर आगेवीआईपी- 0

अन्य पार्टियां

एआईएमआईएम-05 में से दो पर जीत, तीन पर आगेबासपा- 1 सीट पर आगे।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement