छत्तीसगढ़ : जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन 15 नवम्बर को | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ : जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन 15 नवम्बर को

Date : 14-Nov-2025
रायपुर, 14 नवम्बर 2025 
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर उत्तर बस्तर कांकेर जिले में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 15 नवम्बर को नरहरदेव पीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर के प्रांगण में  जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे।
इस विशेष अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक  आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मण्डावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, तथा छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित रहेंगी। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक, तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराएंगी। भगवान बिरसा मुण्डा के त्याग, संघर्ष और जनजातीय गौरव की परंपरा को स्मरण कर भगवान बिरसा मुण्डा के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्ररेणा ले सकें।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement