झारखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएँ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

झारखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएँ

Date : 15-Nov-2025

झारखंड के स्थापना दिवस पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यह राज्य राष्ट्रीय विकास में लगातार महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। राष्ट्रपति ने यह भी उल्लेख किया कि यहाँ के आदिवासी समुदायों की समृद्ध लोककलाएँ वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित हैं, और इस भूमि के वीरों ने राष्ट्र की सेवा में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि परिश्रमी नागरिकों के योगदान से झारखंड राष्ट्र की प्रगति में एक अमूल्य स्तंभ बना हुआ है। उन्होंने इसे भगवान बिरसा मुंडा की वीर और गौरवशाली परंपरा तथा समृद्ध आदिवासी संस्कृति से ओतप्रोत भूमि बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि आदिवासी संस्कृति और साहस की मिसाल झारखंड की यह धरती संघर्ष और स्वाभिमान की कहानियों से प्रेरणा देती है। उन्होंने राज्य की निरंतर समृद्धि और प्रगति की कामना की।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्रीय निर्माण तक झारखंड की भूमिका हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने झारखंड को प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी विरासत की पावन भूमि बताया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement