प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Date : 15-Nov-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किए संदेश में कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर पूरा देश बिरसा मुंडा के मातृभूमि के गौरव की रक्षा में उनके अद्वितीय योगदान को सम्मानपूर्वक याद करता है। उन्होंने कहा कि विदेशी शासन के अन्याय के खिलाफ बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने बिरसा मुंडा को आदिवासी अस्मिता और भारतीय गौरव का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में आदिवासी समुदाय को संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित किया और ब्रिटिश शासन के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन हर देशभक्त के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की और सोशल मीडिया पर सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ दीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement