प्रधानमंत्री ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं,भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं,भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

Date : 15-Nov-2025

रांची,15 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है और देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, " जनजातीय संस्कृति से समृद्ध, गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर याद किया। उन्हें नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, " जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।"


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement