भारतीय तटरक्षक बल ने 29 मछुआरों सहित बांग्लादेशी ट्रॉलर को पकड़ा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारतीय तटरक्षक बल ने 29 मछुआरों सहित बांग्लादेशी ट्रॉलर को पकड़ा

Date : 17-Nov-2025

कोलकाता, 17 नवंबर । भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर 29 मछुआरों के साथ एक बांग्लादेशी ट्रॉलर को पकड़ा है। बाद में सभी को दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज कोस्ट थाने को सौंप दिया गया। इसके बाद उन्हें भारतीय जल सीमा में घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

कोस्ट गार्ड के आज सुबह जारी बयान में यह जानकारी दी गई। कोस्ट गार्ड के अनुसार, रविवार को तटरक्षक बल ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध ट्रॉलर को देखा। जांच में पाया गया कि ट्रॉलर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा लांघकर बांग्लादेश से भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। ट्रॉलर तटरक्षक दल तट पर लेकर आया और मछुआरों को संबंधित थाने के हवाले कर दिया।

सुंदरवन जिला पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं कि ट्रॉलर किस तरह भारतीय जल सीमा में पहुंचा। आरोपितों को सोमवार को काकद्वीप उप–संभागीय अदालत में पेश किया जाएगा। हाल ही में एक भारतीय मछुआरे की बांग्लादेश की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बाद तटीय सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी।

काकद्वीप फिशरमेन यूनियन के सचिव सतीनाथ पात्र ने बताया कि बांग्लादेशी ट्रॉलर ने भारतीय जल सीमा का उल्लंघन किया। पिछले सितंबर में भी 13 बांग्लादेशी मछुआरों सहित एक ट्रॉलर को भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ा था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement