रूसी समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष ने की डोभाल से मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रूसी समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष ने की डोभाल से मुलाकात

Date : 17-Nov-2025

नई दिल्ली, 17 नवंबर । रूस के राष्ट्रपति के सहयोगी और रूसी समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष निकोले पेत्रुशेव भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारत के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता के साथ बातचीत की।

रुसी दूतावास ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। दूतावास की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि समुद्री सहयोग पर रूस-भारत परामर्श आज नई दिल्ली में होगा।

दूसरी ओर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मास्को में मुलाकात प्रस्तावित है। दोनों पक्ष इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग, चल रहे राजनयिक संबंधों और भारत एवं रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने के उद्देश्य से आगामी राजनीतिक पहलों की विस्तृत समीक्षा कर सकते हैं।

शुक्रवार को रूसी विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में बैठक की घोषणा की। इसमें कहा गया कि विदेश मंत्री लावरोव अपने भारतीय समकक्ष डॉ. जयशंकर से मास्को में मुलाकात करेंगे। दोनों मंत्री आगामी राजनीतिक संपर्कों, प्रमुख द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अगले महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा संभव है। यह उनकी 2021 के बाद पहली भारत यात्रा होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement