अबतक की जांच में कन्नूर बीएलओ की मौत का एसआईआर से संबंध नहींः चुनाव आयोग | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अबतक की जांच में कन्नूर बीएलओ की मौत का एसआईआर से संबंध नहींः चुनाव आयोग

Date : 17-Nov-2025


नई दिल्ली, 17 नवंबर । चुनाव आयोग ने कन्नूर में एक बूथ स्तर के अधिकारी की आत्महत्या को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जोड़ने के दावे का खंडन किया है।

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से जारी बयान के अनुसार पुलिस और प्रशासन की प्रारंभिक जांच में एसआईआर और दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बीच में अबतक कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चला है और इस मामले में जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि अनीश जॉर्ज (45) कन्नूर की पय्यान्नूर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ के बीएल थे। उनकी 16 नवंबर को दुर्भाग्यपूर्ण और असमय मौत हो गई थी।

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि उन्होंने उन्हें दिए गए ज्यादातर गणना फार्म वितरित कर दिए थे। इसके अलावा अधिकारियों के साथ संवाद और मुलाकात में किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। पुलिस को भी अभीतक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट या अन्य कारण नहीं पता चला है। मामले में जांच जारी है और पुलिस जांच की अंतिम रिपोर्ट के बाद अंतिम प्रशासनिक रिपोर्ट जारी की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement