छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ जारी, एक कराेड़ के इनामी नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी ढेर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ जारी, एक कराेड़ के इनामी नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी ढेर

Date : 18-Nov-2025

सुकमा, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में पर आज मंगलवार सुबह से ही दो अलग-अलग स्थानाें में मुठभेड़ चल रही हैं। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई, जिसमें छह नक्सली मारे गए हैं, इसी मुठभेड़ में एक कराेड़ के ईनामी नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा ओर हिड़मा की पत्नी भी मारी गई है। उसकी तस्वीर भी सामने आई है। दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चल रही है। 18 नवंबर की सुबह हुई इस गोलीबारी में कई नक्सली घायल हुए हैं। सुरक्षा बल अभी भी मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इन मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र से एक बेहद अहम सूचना सामने आ रही है। आधिकारिक पुष्टि और औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा है, लेेकिन शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह कदम वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन में देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन सकता है।

आईजी सुंदरराज पी. के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हाे गई। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि एक करोड़ का इनामी माड़वी हिड़मा सुकमा के पूवर्ती गांव का निवासी था। वह बचपन से ही नक्सल संगठन में चला गया था। इसकी बनाई हुई याेजना से नक्सल संगठन को बड़ी सफलताएं भी मिली थीं। पहले एरिया कमेटी, डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) और फिर डीकेएसजेडसी (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) कैडर में रहा। वह नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 का कमांडर भी था। उसके छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में मारे जाने की पुख्ता सूचना उसके फाेटाे के साथ मिली है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement