आंध्र प्रदेश : मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड हिडमा व उसकी पत्नी समेत छह माओवादी ढेर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आंध्र प्रदेश : मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड हिडमा व उसकी पत्नी समेत छह माओवादी ढेर

Date : 18-Nov-2025

राजमुंद्री /मारेडुमिली, 18 नवंबर। आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री के निकट अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमिली वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में छह माओवादी मार गिराए हैं। इनमें मोस्ट वांटेड माओवादी नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजक्का भी शामिल हैं। हिडमा पर एक करोड़ और

उसकी पत्नी पर पचास लाख रुपये का इनाम था।

आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल ने मंगलवार सुबह छह बजे से इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इसके चलते उत्तर आंध्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मारेडुमिली वन क्षेत्र में माओवादियों ने सुरक्षाबल को देखकर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने

जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह माओवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए लोगों की पहचान

मोस्ट वांटेड माओवादी नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजक्का के अलावा उसके साथी मल्ला, देवे, चेल्लूरी नारायण उर्फ ​​सुरेश और टेक शंकर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हिडमा पर एक करोड़ और उसकी पत्नी राजक्का पर पचास लाख रुपये का इनाम था। राजक्का वर्ष 2010 में सुकमा में 25

सीआरपीएफ जवान के बलिदान होने वाली मुठभेड़ में भी शामिल थी।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुरवती गांव में जन्मे माडवी हिडमा बस्तर क्षेत्र में कम उम्र में ही माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य बन गया था। उसे गुरिल्ला हमलों के रणनीतिकार के रूप में जाना जाता था। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के कमांडर और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य भी रहा है। हिडमा 26 हमलों के मामले में मुख्य आरोपित था। आरोप है कि हिडमा ने सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों का नेतृत्व किया था। वह हिंदी, गोंडी, तेलुगु, कोया और बंगाली भाषाओं में पारंगत था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में दंडकारण्यम में हुई मुठभेड़ में हिडमा के मारे जाने की खबर उड़ी थी। वह माओवादियों की त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहता था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement