बिहार में आज एनडीए विधायक दल का नेता चुनेगा, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनने की राह पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बिहार में आज एनडीए विधायक दल का नेता चुनेगा, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनने की राह पर

Date : 19-Nov-2025

बिहार में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अपने विधायक दल का नेता चुनेगा। गठबंधन के सभी 202 विधायक—भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा—अपने नेता के चुनाव में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने की संभावना है।

नीतीश कुमार के नेता चुने जाने के बाद वे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं, 243 सदस्यीय वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल भी आज समाप्त हो जाएगा, क्योंकि कैबिनेट ने इसे भंग करने की सिफारिश की है। भाजपा और जदयू के विधायक दलों की अलग-अलग बैठकें भी आज सुबह होने वाली हैं। भाजपा की बैठक पटना स्थित राज्य मुख्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी।

 

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि समारोह में लगभग तीन लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement