अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव के ऊपर देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके की तलाशी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव के ऊपर देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके की तलाशी

Date : 22-Nov-2025

जम्मू 22 नवंबर । जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक गांव के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात पाकिस्तान में चक भूरा पोस्ट से ड्रोन को आते देखा गया था, कुछ मिनट तक घगवाल इलाके के रीगल गांव के ऊपर मंडराता रहा और फिर सीमा के दूसरी तरफ लौट गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की तलाशी ली। ताकि पक्का हो सके कि वहां से कोई नारकोटिक्स या हथियार जैसा कोई पैकेट तो नहीं गिराया गया है। सुरक्षा बलाें द्वारा शनिशार सुबह भी इलाके की तलाशी ली जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement