रायपुर :साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने का विरोध कर रहे पूर्व विधायक और निगम के नेता प्रतिपक्ष गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर :साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने का विरोध कर रहे पूर्व विधायक और निगम के नेता प्रतिपक्ष गिरफ्तार

Date : 22-Nov-2025

(छतीसगढ़) रायपुर, 22 नवंबर । राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पहुंची पुलिस और निगम के कर्मचारियों तथा व्यवसायियों और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि एनआईटी के पास मौजूद साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने अल्टीमेटम मिलने के बाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया था। बीती रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी व्यवसायियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। इसके बाद आज सुबह पुलिस बल जेसीबी क्रेन के साथ चौपाटी पहुंची।निगम की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। मौके पर सभी जोन के अधिकारी भी पहुंचे। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता जेसीबी के नीचे लेट गए।इस बीच कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में जमकर कहा-सुनी और झड़प हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल रायपुर भेज दिया गया है। इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि, यहाँ चौपाटी तभी हटा पाएंगे जब ये करें मेरे ऊपर से गुजरेगी। विकास ने यह भी कहा कि, एक नेता को जिद पर करीब 10 करोड़ रुपये के काम ख़त्म किये जा रहे है। इस बीच स्थानीय विधायक राजेश मूणत के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

निगम की टीम चौपाटी को हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है। निगम की दर्जनभर से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement