मिजोरम में बीएसएफ और नारकोटिक्स ने जब्त किए 4.79 कराेड़ के ड्रग्स, दो म्यांमार नागरिक समेत चार गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मिजोरम में बीएसएफ और नारकोटिक्स ने जब्त किए 4.79 कराेड़ के ड्रग्स, दो म्यांमार नागरिक समेत चार गिरफ्तार

Date : 22-Nov-2025

आईजोल, 22 नवम्बर । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ आईजोल तथा एक्साइज एवं नारकोटिक्स विभाग, मिजोरम की संयुक्त टीम ने शनिवार काे पश्चिम आईजोल क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान 5.89 किलो मेथाम्फेटामाइन तथा 41 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 4.79 करोड़ से अधिक बताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान चार ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो म्यांमार के नागरिक भी शामिल हैं। सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बीएसएफ और राज्य के नारकोटिक्स विभाग ने इस सफल ऑपरेशन को ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। अधिकारियों के अनुसार सीमा क्षेत्रों में ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement