डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की मुलाकात

Date : 22-Nov-2025

 उदयपुर, 22 नवंबर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इन दिनों उदयपुर शहर में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। इसी दौरान वे अपने मित्र और अमेरिकी बिजनेसमैन राज मंटेना के साथ उदयपुर सिटी पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की।

डॉ. मेवाड़ ने मेवाड़ी आतिथ्य परंपरा के अनुरूप ट्रंप जूनियर और राज मंटेना का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान मेवाड़ के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और वीर परंपराओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप जूनियर महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप जैसे इतिहास पुरुषों के शौर्य, धर्म पालन और राष्ट्रनिष्ठा से विशेष रूप से प्रभावित दिखाई दिए।

इसके अलावा, वैश्विक परिस्थितियों और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श हुआ। ट्रंप जूनियर ने मेवाड़ राजपरिवार की विरासत और उदयपुर की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव बेहद स्मरणीय रहेगा।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्हें मेवाड़ के प्रतीक चिह्न स्मृति-स्वरूप भेंट किए। ट्रंप जूनियर ने इन उपहारों को अत्यंत विशेष और यादगार बताते हुए डॉ. मेवाड़ के आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement