पांच देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति के समक्ष परिचय–पत्र प्रस्तुत किये | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पांच देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति के समक्ष परिचय–पत्र प्रस्तुत किये

Date : 25-Nov-2025



नई दिल्ली, 25 नवंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लेबनान, मॉरीशस, सेनेगल, सऊदी अरब और घाना के राजनयिकों के परिचय–पत्र स्वीकार किये।

राष्ट्रपति को जिन राजनयिकों ने अपने परिचय–पत्र प्रस्तुत किये, उनमें लेबनान के राजदूत हादी जाबेर, मॉरीशस की उच्चायुक्त शैलाबाई बप्पू, सेनेगल के राजदूत अब्दुलाये बैरो, सऊदी अरब के राजदूत हैथम हसन अल–मल्की और घाना के राजदूत प्रोफेसर क्वासी ओबिरी–डैनसो शामिल हैं।

समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने नये नियुक्त राजनयिकों का स्वागत किया और भारत के साथ उनके देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की आशा व्यक्त की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement