इतिहास के पन्नों में 28 नवंबर : भारत के महान समाज सुधारक और क्रांतिकारी विचारक ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 28 नवंबर : भारत के महान समाज सुधारक और क्रांतिकारी विचारक ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि

Date : 27-Nov-2025


आज ही के दिन 1890 में भारत ने अपने सबसे प्रखर सामाजिक क्रांतिकारियों में से एक, ज्योतिराव गोविंदराव फुले (ज्योतिबा फुले) को खो दिया। वे एक महान समाजसेवी, विचारक और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे, जिन्होंने अपने जीवन को जातिगत भेदभाव, छुआछूत, स्त्री-असमानता और सामाजिक अन्याय के खिलाफ समर्पित किया।

फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर भारत में लड़कियों की पहली स्कूल की स्थापना की और शिक्षा को समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर समानता, स्वतंत्रता और न्याय की आवाज को बुलंद किया।

ज्योतिबा फुले के विचारों ने भारतीय समाज में सामाजिक परिवर्तन की नींव रखी और उन्हें दलित, वंचित और शोषित वर्गों के महान मुक्तिदाता के रूप में याद किया जाता है। 1890 में उनका निधन एक युग के अंत जैसा था, लेकिन उनके विचार आज भी भारतीय समाज को दिशा देने का काम करते हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1520 - फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

1660 - लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।

1676 - बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का क़ब्ज़ा हो गया।

1814 - द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

1821 - पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

1893 - न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 - इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

1956 - चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

1966 - डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

1990 - चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1996 - कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1999 - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।

2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।

2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।

2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

जन्म

1922 - भगवत झा आजाद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1927 - प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।

1945 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।

निधन

1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।

1962 - सी डे - बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।

1980 - बी. एन. सरकार - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स, कलकत्ता के संस्थापक थे।

1981 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1989 - देवनारायण द्विवेदी - हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।

1994- भालजी पेंढारकर, प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement