रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिला के दौरे पर , किसान-महतारी सम्मेलन में हाेंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिला के दौरे पर , किसान-महतारी सम्मेलन में हाेंगे शामिल

Date : 27-Nov-2025

 रायपुर 27 नवंबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार काे जशपुर जिला के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे रायपुर से कुनकुरी के लिए रवाना होंगे, जहां उनका स्वागत स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

कुनकुरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय सबसे पहले किसान-महतारी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों और महिला समूहों से जुड़ी कई योजनाओं की समीक्षा और चर्चा होने की संभावना है। साथ ही मुख्यमंत्री किसानों से सीधे संवाद भी कर सकते हैं, जिससे स्थानीय कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिल सके। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री महायज चक्रपूजा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 4:15 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement