भाजपा विधायकों का तपोवन परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भाजपा विधायकों का तपोवन परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Date : 27-Nov-2025

 धर्मशाला, 27 नवंबर । हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन वीरवार काे सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने हाथों में विभिन्न मुद्दों को लेकर तख्तियां लेकर विरोध जताया। इस दौरान विधायकों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही विधायक निधि और ऐच्छिक निधि जारी करने, ट्रेजरी से पैसे ना निकलने और ट्रेजरी में कमीशन खोरी जैसे संगीन आरोप लगाते हुए विधानसभा परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने इस प्रदर्शन के बीच वीरवार सुबह ही तपोवन का पारा चढ़ा दिया।

प्रतिपक्ष लॉन्ज से भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा सदन के मुख्य गेट तक पहुंचे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सिर्फ आम लोगों से ही नही बल्कि चुने हुए जनता के प्रतिनिधियों के प्रति भी नकारात्मक रवैया अपनाए हुए है। विधायकों की निधि और ऐच्छिक निधि जारी नही करने से विकास कार्यों पर अड़ंगा लग रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement