मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के कार्यों की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की समीक्षा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के कार्यों की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की समीक्षा

Date : 27-Nov-2025


पटना, 27 नवंबर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। सरकार की जो प्राथमिकतायें हैं उसके आधार पर कार्यों को तेजी से पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को समाप्त करने में निगरानी विभाग कारगर, संवदेनशील एवं अपनी गतिशील भूमिका निभा रहा है। हमलोगों का उद्देश्य न्याय के साथ विकास करते हुये जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण कर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि सुशासन और पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं को लागू करें ताकि आम जन को उसका सीधा और त्वरित लाभ मिल सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement