यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम की बैठक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम की बैठक

Date : 27-Nov-2025

 भागलपुर, 27 नवंबर। भागलपुर शहर में लगातार बढ़ रहे जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, राष्ट्रीय उच्च पथ 31 और 80 के अभियंता समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

इस समीक्षात्मक बैठक में खगडिया कुर्सेला उच्च पथ, विक्रमशिला सेतु और शहर के भीतरी इलाकों में लगने वाले जाम के कारणों और उसके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बहुत जल्द भागलपुर के लोगों को जाम से पूरी तरह निजात दिलाई जाएगी।

उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। दुकानों पर आने वाले लोग बीच सड़क पर वाहन पार्क न करें इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं।

अवैध पार्किंग हटाने के लिए अभियान और अधिक तेज़ किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर ट्रैफिक सुविधा मिल सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement