सरायकेला-खरसावां जिले के पदमपुर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सरायकेला-खरसावां जिले के पदमपुर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत

Date : 27-Nov-2025

 सरायकेला, 27 नवंबर । सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित पदमपुर टोल प्लाजा के नजदीक हई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे एक बड़े वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

इससे पहले स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत कांड्रा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान की कोशिश कर रही है।

घटना के बाद टक्कर मारने वाले वाहन की खोज तेज कर दी गई है। पुलिस पदमपुर टोल प्लाजा और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि वाहन की पहचान और नंबर का पता लगाया जा सके। इस संबंध में सभी नजदीकी थानों को भी अलर्ट किया गया है।

हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement