बाइक को बचाने के प्रयास में बस पलटी, सोलह यात्री घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बाइक को बचाने के प्रयास में बस पलटी, सोलह यात्री घायल

Date : 27-Nov-2025

 झुंझुनू, 27 नवंबर । झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र की भैरूघाटी में गुरुवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर झुंझुनू रेफर किया गया है। बस नीमकाथाना से सवारियां लेकर सिंघाना की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। खेतड़ी, सिंघाना और खेतड़ीनगर से एंबुलेंस बुलाई गई। कुछ घायलों को निजी वाहनों से सिंघाना, खेतड़ी और खेतड़ीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बस में कुल 35 सवारियां थीं जिनमें से अधिकांश को हल्की चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अजय, मीना देवी, सावित्री देवी, सुरेंद्र और रितिका को झुंझुनू रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील कुमार चैहान, खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार, खेतड़ी बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, सिंघाना बीसीएमओ डॉ. डीसी झांझड़िया और सतीश मान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बस पलटने के कारण सिंघाना-नीमकाथाना सड़क मार्ग काफी देर तक अवरुद्ध रहा जिसे पुलिस ने वाहनों को साइड से निकालकर सुचारू करवाया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement