कर्नाटक से रानी अब्बक्का के शौर्य व साहस का संदेश लेकर कलश यात्रा पहुंची अभाविप के अधिवेशन स्थल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कर्नाटक से रानी अब्बक्का के शौर्य व साहस का संदेश लेकर कलश यात्रा पहुंची अभाविप के अधिवेशन स्थल

Date : 27-Nov-2025


देहरादून, 27 नवंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पहुंचने पर रानी अब्बक्का की 500वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी जन्मस्थली कर्नाटक से चली रानी अब्बक्का कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इसे अधिवेशन स्थल भगवान बिरसा मुंडा नगर में स्थापित किया गया।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि यह यात्रा रानी अब्बक्का के अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचायक है, जो देशभर से आए युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। यह यात्रा शैक्षणिक सांस्कृतिक और सामुदायिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट संतुलन स्थापित करेगी। इस पवित्र जल कलश को अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो (डॉ) राजशरण शाही को सौंपा गया। बाद में इस कलश काे प्रांगण में स्थापित किया गया।

उल्लेखनीय है कि रानी अब्बक्का के जन्म प्रदेश कर्नाटक से शुरू हुई यह कलश यात्रा गुरुवार काे देहरादून पहुंची है। इस यात्रा के दौरान 20 विश्वविद्यालयों, 210 महाविद्यालयों व अन्य स्थानों से होते हुए 3000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की। इस पवित्र जल कलश को राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य आकर्षण केंद्र रानी अब्बक्का प्रदर्शनी में रखा जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement