राष्ट्रपति मुर्मु आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में | The Voice TV

Quote :

“हर नया दिन एक नया मौका है, अपने लक्ष्य के करीब जाने का।”

National

राष्ट्रपति मुर्मु आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में

Date : 28-Nov-2025

 
नई दिल्ली, 28 नवंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे का गरिमामय समापन आज लखनऊ में होगा। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि वो आज लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ के वार्षिक थीम 2025-26, 'विश्व एकता और भरोसे के लिए ध्यान' के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी।

प्रवक्ता के अनुसार, इसके बाद राष्ट्रपति भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगी। वो इसके 19वें राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति ने दौरे के प्रथम दिवस भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया।

उन्होंने सभी से समृद्ध ओडिशा के निर्माण के लिए सभी हितधारकों से 2036 तक मिलकर काम करने का आह्वान किया। मुर्मु ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में ओडिशा का सबसे बड़ा योगदान होगा। राष्ट्रपति ने कहा जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करें। उनके सपनों को साकार करें। उनके चेहरों पर मुस्कान लाएं।

ओडिशा विधानसभा में राष्ट्रपति की पुरानी यादें ताजा हो गईं। राष्ट्रपति ने कहा कि कई वर्षों के बाद इस जगह की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, जहां उन्होंने एक विधायक के रूप में इस सदन में कई प्रश्न पूछे थे और एक मंत्री के रूप में विधायकों के प्रश्नों के उत्तर दिए थे। राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस भूमि ने चंद्रशोक को धर्मशोक के रूप में परिवर्तन होते देखा है। ओडिशा के जनजातीय समुदायों ने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष करके देश में एक मिसाल कायम की है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement