भाेपाल, 28 नवंबर। सामाजिक कुरीतियाें के विरुद्ध सतत संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा गोविंदराव फुले की आज शुक्रवार काे पुण्यतिथि है। महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से जाने जाने वाले वे एक ऐसे क्रांतिकारी थे, जिन्हाेंने जाति व्यवस्था और अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ाई लड़ी। साथ ही महिलाओं काे सशक्त बनाने के लिए संघर्ष किया। छात्राें के लिए भारतीय समाज में सामाजिक सुधार की दिशा में भी ज्योतिबा फुले का याेगदान बेहद अहम है। इनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें यादव कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा समाज सुधारक, चिंतक एवं लेखक, महात्मा ज्योतिबा गोविंदराव फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने रूढ़िवादिता का विरोध कर दलितों व महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद की। देश में अनेक सामाजिक न्याय आंदोलनों की शुरुआत के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
