राष्ट्रपति ने ब्रह्मकुमारीज संस्थान के ध्यान योग कार्यक्रम का उद्घाटन किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति ने ब्रह्मकुमारीज संस्थान के ध्यान योग कार्यक्रम का उद्घाटन किया

Date : 28-Nov-2025

लखनऊ, 28 नवंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्मकुमारीज संस्थान के गुलजार उपवन में आयोजित राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दाैरान कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आज सुबह राष्ट्रपति मुर्मु विशेष विमान से लखनऊ हवाई अड्डे पहुंची। हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति यहां से सीधे सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्मकुमारीज संस्थान के गुलजार उपवन पहुंची और यहां राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। बिना पास और जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक लोग पहुंचे हैं।



नवनिर्मित ब्रह्माकुमारीज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस ध्यान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम के बाद दोपहर लगभग दो बजे भारत स्काउट गाइड के 19वीं राष्टीय जंबूरी के समापन समारोह में भी शामिल होंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement