इतिहास के पन्नों में 29 नवंबरः प्रमुख शख्सियत जेआरडी टाटा का 1993 में निधन | The Voice TV

Quote :

“हर नया दिन एक नया मौका है, अपने लक्ष्य के करीब जाने का।”

National

इतिहास के पन्नों में 29 नवंबरः प्रमुख शख्सियत जेआरडी टाटा का 1993 में निधन

Date : 28-Nov-2025

वायुयान सहित कई अन्य उद्योगों में अग्रणी और आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली प्रमुख हस्तियों में शामिल जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा) का 29 जुलाई 1993 को गुर्दे में संक्रमण के कारण जिनेवा में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें पेरिस के पेरे लेचसे नामक कब्रिस्तान में दफनाया गया है।

29 जुलाई 1904 को जन्मे जेआरडी टाटा, रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुज़ेन्न ब्रीरे की पांच संतानों में से दूसरे थे। वे दशकों तक टाटा ग्रुप के निदेशक रहे और इस्पात, इंजीनियरिंग, होटल, वायुयान और अन्य उद्योगों को भारत में विकसित कर उसे सफल बनाया। साल 1932 में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने साल 1945 में टेल्को की शुरुआत की जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। उन्हें वर्ष 1957 में पद्म विभूषण और साल 1992 में भारत रत्न से सम्मनित किया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1516 - फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1759 - दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।

1775 - सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।

1830 - पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।

1870 - ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।

1889 - बेंगलुरू के लालबाग़ गार्डन में 'ग्लास हाउस'की आधारशिला रखी गई।

1916 - अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।

1944 - अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।

1947 - भारतीय उपमहाद्वीप के विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।

1949 - पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।

1961 - दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।

1970 - हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

1987 - कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।

1989 - तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।

1998 - कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।

1999 - महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।

2001 - अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।

2004 - आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।

2005 - शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल 'हत्फ़-4', जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, उसका सफल परीक्षण किया।

2007 - जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली।

- परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।

2008 - 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।

-भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवीं महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।

2012 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

जन्म

1935 - गुरबचन सिंह सालारिया- परमवीर चक्र से सम्मानित।

1913 - अली सरदार जाफ़री- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।

1869 - ठक्कर बाप्पा - अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।

निधन

2015 - ओटो न्यूमैन - अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद।

2010 - इंदिरा गोस्वामी - असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थीं।

2008 - छबीलदास मेहता - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के नौंवे मुख्यमंत्री थे।

2002 - ओंकारनाथ श्रीवास्तव - कवि एवं समाचार प्रसारक।

1993 - जे.आर.डी.टाटा - आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में सर्वोपरि नाम।

1909 - रोमेश चन्द्र दत्त- प्रसिद्ध बांग्ला इतिहासकार।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement