केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एससीएल मोहाली में सेमीकंडक्टर लैब का उद्घाटन किया; भारत की वैश्विक भूमिका पर जताई उम्मीद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एससीएल मोहाली में सेमीकंडक्टर लैब का उद्घाटन किया; भारत की वैश्विक भूमिका पर जताई उम्मीद

Date : 29-Nov-2025

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत जल्द ही दुनिया का एक प्रमुख सेमीकंडक्टर राष्ट्र बन जाएगा और मोहाली स्थित सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण प्रयोगशाला (SCL) इसमें अहम भूमिका निभाएगी।

मंत्री ने मोहाली में SCL की सेमीकंडक्टर प्रोसेस गैलरी और उन्नत प्रशिक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत पंजाब स्थित इस सुविधा को 4500 करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिकीकरण किया जाएगा।

अधुनिक उपकरण और संसाधनों के साथ इस अपग्रेड के माध्यम से एससीएल का उत्पादन वर्तमान क्षमता से 100 गुना अधिक होगा। यह प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान छात्रों और उद्योग के लिए चिप निर्माण की रणनीतिक और तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगा।

अश्विनी वैष्णव ने पंजाब सरकार से एससीएल मोहाली के दीर्घकालिक विकास के लिए पास की 25 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संस्थान का निजीकरण नहीं होगा और यह भविष्य में एक सरकारी और प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संगठन के रूप में ही कार्य करता रहेगा, जिससे कर्मचारियों की चिंताओं को दूर किया जा सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement