प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में विकसित भारत-सुरक्षित भारत की थीम पर बैठक शुरू, डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का दूसरे दिन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में विकसित भारत-सुरक्षित भारत की थीम पर बैठक शुरू, डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का दूसरे दिन

Date : 29-Nov-2025

रायपुर, 29 नवंबर | अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 8:15 बजे आईआईएम पहुंचे। डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री का स्वागत कार्यक्रम हुआ। आज रात 8 बजे तक लगातार बैठकें होंगी।

आज चार सत्र होंगे, जिसमें हर राज्य के डीजीपी प्रेजेंटेशन देंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर फोकस और पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा महिला सुरक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग पर चर्चा होगी। जन-आंदोलनों के प्रबंधन और एक मजबूत तंत्र की आवश्यकता पर विचार, भारतीय भगोड़ों की वतन वापसी के रोडमैप पर मंथन, फॉरेंसिक के व्यापक उपयोग और सफल अनुसंधान पर जोर जैसे विषयों पर सत्र के दौरान चर्चा की जाएगी।

विकसित भारत, सुरक्षित भारत की थीम पर बैठक हो रही है। छत्तीसगढ़ डीजीपी अरुण देव गौतम बस्तर 2.0 की जानकारी देंगे। मार्च 2026 में नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास की रणनीति पर चर्चा करेंगे। आतंकवाद-निरोध, रुझान और उपाय पर चर्चा होगी। साथ ही विजन 2047 पर आईबी के विशेष निर्देशक प्रस्तुति देंगे।

रात 8:35 बजे प्रधानमंत्री मोदी स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement