नागालैंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नागालैंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं

Date : 01-Dec-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नागालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नागालैंड समृद्ध संस्कृति, जनजातीय विविधता और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में नागा संस्कृति की गौरवपूर्ण विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सेवा, साहस और करुणा पर आधारित है और देशभर में सम्मान के साथ सराही जाती है। उन्होंने कहा कि नागालैंड के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और भारत की प्रगति व सांस्कृतिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि राज्य आने वाले वर्षों में निरंतर विकास और उन्नति की ओर आगे बढ़ता रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement