दिल्ली ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कश्मीर घाटी में करीब 10 जगह पर छापा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कश्मीर घाटी में करीब 10 जगह पर छापा

Date : 01-Dec-2025

श्रीनगर, 01 दिसंबर । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को दिल्ली ब्लास्ट मामले के सिलसिले में कश्मीर घाटी में करीब 10 जगह छापा मारा है।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने मौलवी इरफान अहमद वागे, डॉ. अदील, डॉ. मुज़म्मिल और आमिर राशिद के घरों समेत करीब 10 जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि शोपियां के नादिगाम गांव, कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और पुलवामा के संबूरा गांवों में छापेमारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि टीमें ऐसे सबूत ढूंढ रही हैं जो ‘व्हाइट-कॉलर’ मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े हो सकते हैं। एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 10 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास एक कार में हुए उच्च तीव्रता विस्फोट में कम से कम 15 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement