धमतरी : बठेना नहर में इनलेट रेगुलेटर निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, किसानों को मिलेगा स्थायी लाभ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

धमतरी : बठेना नहर में इनलेट रेगुलेटर निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, किसानों को मिलेगा स्थायी लाभ

Date : 01-Dec-2025

 धमतरी, 1 दिसंबर । क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डिपाजिट मद अंतर्गत बठेना नहर के वितरक शाखा क्रमांक–01 पर इनलेट रेगुलेटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन साेमवार काे विधिवत् रूप से किया गया। आर.डी. 2350 मीटर के बाएँ तट पर निर्मित होने वाले इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पर लगभग 30.96 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस सुविधा के शुरू होने से किसानों को समय पर सिंचाई जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और जल प्रबंधन की प्रणाली और अधिक मजबूत होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा थे। अध्यक्षता निगम सभापति कौशिल्या देवांगन ने की। कार्यक्रम में पार्षद तल्लीनपुरी गोस्वामी, पार्षद श्यामलाल नेताम, एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर, विभा चंद्राकर, पार्षद मेघराज ठाकुर, अज्जू देशलहरे, आशा लोधी, चन्द्रभागा साहू, अनीता अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन की प्रक्रिया संपन्न की और कार्य के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण की कामना की।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि इनलेट रेगुलेटर के निर्माण से सिंचाई जल वितरण और अधिक व्यवस्थित होगा, जिससे किसानों को समय पर पर्याप्त पानी मिल सकेगा। उन्होंने इसे कृषि उत्पादन बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र में जल प्रबंधन सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और स्थानीय ग्रामीणों ने शासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस सुविधा से सिंचाई से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा और खेती-किसानी के कार्यों में सुविधा मिलेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement