हिसार : विद्यार्थियों को किया साइबर सुरक्षा, यातायात,महिला सुरक्षा के विषय में जागरूक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हिसार : विद्यार्थियों को किया साइबर सुरक्षा, यातायात,महिला सुरक्षा के विषय में जागरूक

Date : 01-Dec-2025

 हिसार, 1 दिसंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक

विद्यालय, शिकारपुर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा

और आत्म सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया। पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग टीम व महिला

सुरक्षा टीम ने विद्यालय का दौरा किया। इस टीम में एचसी इंद्रपाल, एचसी सरोज, एचसी

किरण व कांस्टेबल नीलम शामिल रही।

टीम ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, यातायात

सुरक्षा व महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने साेमवार काे बताया कि वर्तमान

समय में साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इसके बारे में सचेत रहने की आवश्यकता

है। टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि परिवार को साइबर क्राइम से किस प्रकार सुरक्षित

रखा जा सकता है। टीम ने टू स्टेप वेरीफिकेशन, गूगल जैमिनी, इंस्टाग्राम व ऑनलाइन गेम

आदि के विषय में विस्तार से बताया कि किस प्रकार इनका दुरुपयोग व सदुपयोग किया जा रहा

है।

टीम ने यातायात के नियमों और सडक़ सुरक्षा के विषय में विस्तार से बताया और विद्यार्थियों

से हेलमेट पहनने व वाहन चलाते समय फोन पर बात करने बचने के लिए कहा। टीम ने महिला सुरक्षा

के लिए बनाए गए कई कानून महिला उत्पीडऩ अधिनियम व पोक्सो अधिनियम के बारे में बताते

हुए कहा कि छात्राओं को महिला सुरक्षा ऐप तथा अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग करना आना

चाहिए। विद्यालय प्राचार्य राजकुमार श्योराण तथा अन्य

स्टाफ सदस्यों ने पुलिस टीम को धन्यवाद देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य राजकुमार

श्योराण ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा दी गई जानकारी काफी महत्वपूर्ण हैं। इससे विद्यार्थी

जागरुक होंगे तथा दूसरों को भी इसके बारे में जागरुक करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement