मुख्य सचिव ने शारदा कॉरिडोर और रेलवे लाइन को गति देने के निर्देश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्य सचिव ने शारदा कॉरिडोर और रेलवे लाइन को गति देने के निर्देश

Date : 01-Dec-2025

 चंपावत, 1 दिसंबर । उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को एनएचपीसी बनबसा हेलीपैड पहुंचकर जिले की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। हेलीपैड पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

एनएचपीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने शारदा कॉरिडोर, इनलैण्ड पोर्ट अथॉरिटी, टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन, टनकपुर-बनबसा वाटर सप्लाई स्कीम, आईएसबीटी टनकपुर, बाढ़ सुरक्षा कार्यों तथा ब्रिडकुल द्वारा निर्मित हो रहे पुलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शारदा रिवर फ्रंट एवं एडजॉइनिंग प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को और सुदृढ़ बनाने तथा पूर्णागिरि रोपवे को शारदा कॉरिडोर से समन्वय कर निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही रोपवे निर्माण एजेंसी को हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा।

टनकपुर–बागेश्वर रेलवे परियोजना के संबंध में मुख्य सचिव ने चम्पावत और लोहाघाट के साथ-साथ अल्मोड़ा को जोड़ने के लिए विस्तृत एलाइमेंट तैयार करने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग को कम लागत में प्रभावी प्रोटेक्शन मॉडल अपनाने और 5 करोड़ से कम लागत वाले कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से स्वीकृत कर त्वरित गति से आगे बढ़ाने पर बल दिया। मुख्य सचिव ने डिप्टेश्वर और कुर्मू झील परियोजनाओं, टनकपुर एवं बनबसा वाटर सप्लाई स्कीम, आईएसबीटी टनकपुर तथा ब्रिडकुल के तहत निर्माणाधीन पुलों की प्रगति में तेजी लाने की आवश्यकता भी जताई।

बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, एनएचपीसी पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य, शारदा कॉरिडोर से सत्यजीत राय एवं राजीव रंजन, एनएचएआई पीडी जोगेंद्र शर्मा, टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी सहित तमाम विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement